फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Police arrests seven Bangladeshi in Babina area

झांसी : बबीना इलाके में सात बांग्लादेशी को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी

Sat, 08 Feb 2020 02:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Feb 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Jhansi: Police arrests seven Bangladeshi in Babina area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बबीना इलाके में शनिवार को पुलिस ने सात बांग्लादेशी लोगों को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे मछली का तेल बेचने के लिए झांसी आए थे और बस स्टैंड के पास स्थित कर्मा होटल में सभी रुके थे। पुलिस ने इन बांग्लादेशियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि भेल के पास से सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला सामने नहीं आया है। सभी बांग्लादेशी यहां अवैध रूप से रह रहे थे। 
विज्ञापन


गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान ढाका के नादौर सिंगरा निवासी मामून शेख, मिलन शेख, मुकुल शेख, मोनू वैध, सीजर शेख, असलम शेख, पालन शेख के रूप में हुई है। इसके साथ ही इनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस इस बात की जानकारी भी कर रही है कि ये लोग कब से यहां रह रहे है और यहां तक कैसे पहुंचे। नगर में अभी और बांग्लादेशियों के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही हैं और पुलिस उनकी छानबीन भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में यह बात साफ है कि ये लोग किसी आतंकी संगठन से जुड़े नहीं है। इसके बाद भी जांच जारी और अन्य पहलुओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। उस होटल संचालक से भी पूछताछ कर रही है जहां ये लोग रुके हुए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed