{"_id":"68c69a1f36cc812ec7003761","slug":"jhansi-poisoners-target-a-passenger-travelling-in-ac-2-steal-jewellery-worth-five-lakhs-including-a-gold-rin-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: एसी-टू में सवार यात्री को जहरखुरानों ने बनाया निशाना, सोने की अंगूठी सहित उड़ाए पांच लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: एसी-टू में सवार यात्री को जहरखुरानों ने बनाया निशाना, सोने की अंगूठी सहित उड़ाए पांच लाख के जेवर
Sun, 14 Sep 2025 04:04 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 14 Sep 2025 04:04 PM IST
सार
दिल्ली स्टेशन पर भूख लगने के कारण दीपक ने वेंडर से खाना लिया था। कोच में खाना खाने के कुछ देर बाद वह बेसुध हो गया। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर उन्हें होश आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अमृतसर-नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एससी टू कोच में सवार यात्री को जहरखुरानों ने अपना निशाना बना डाला। यात्री के अनुसार, उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद यात्री के हाथ से तीन सोने की अंगूठी, सोने की जंजीर, महंगी ब्रांडेड घड़ी समेत कुल करीब पांच लाख का सामान लेकर जहरखुरान चंपत हो गए। झांसी स्टेशन पर उतरने के बाद यात्री ने आपबीती बताई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यात्री के परिजनों की तहरीर पर शनिवार को जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के करैरा गांव निवासी दीपक जैन 8 सितंबर को दिल्ली से झांसी आने के लिए अमृतसर-नागपुर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22126) के ए-2 कोच की सीट नंबर 21 पर सवार हुए। परिजनों ने जीआरपी को बताया कि दिल्ली स्टेशन पर भूख लगने के कारण दीपक ने वेंडर से खाना लिया था। कोच में खाना खाने के कुछ देर बाद वह बेसुध हो गए। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर उन्हें होश आया। किसी तरह जंजीर खींचकर वह झांसी स्टेशन उतरे। फोन करके घटना के बारे में परिजनों को बताया। तब परिजन यहां पहुंचे। दीपक के भाई प्रभात की तहरीर पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया।