{"_id":"65f75c9f85aacd7c9b06e086","slug":"jhansi-players-will-show-mallakhamb-stunts-in-ayodhya-jhansi-news-c-360-1-jh11003-104497-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अयोध्या में मल्लखंभ के करतब दिखाएंगे झांसी के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अयोध्या में मल्लखंभ के करतब दिखाएंगे झांसी के खिलाड़ी
Mon, 18 Mar 2024 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में अयोध्या में 18 से 20 मार्च तक भारतवर्ष की शौर्य कलाओं पर आधारित शौर्य पर्व आयोजन होगा। इसमें झांसी के मल्लखंभ खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कोच एमेच्योर मल्लखंभ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव रवि प्रकाश परिहार के नेतृत्व में खिलाड़ी गोलू रायकवार, ओम साहू, अनुज यादव, लकी कुशवाहा, अंशुमन, उदय भगोरिया, गोविंद देव रिछारिया, सोनिया कुशवाहा, ईश्वरी कुशवाहा, रिया साहू, खुशी कुशवाहा ,आरबी सिंह, रेनूका वर्मा, जानवी गुप्ता, आस्था कुशवाहा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन