फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi players perform in khelo india

खेलो इंडिया में जलवा बिखेरेंगे झांसी के खिलाड़ी

Mon, 13 Jan 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
jhansi players perform in khelo india
सौरभ आनंद। - फोटो : REPORTERS
झांसी। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में झांसी के खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे। हॉकी के लिए तीन और बॉक्सिंग के लिए एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। राष्ट्रीय विद्यालयीय खेलों में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर झांसी के ये चारों खिलाड़ी टीम में जगह पाने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन

असम के गुवाहटी में खेलो इंडिया प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। इसमें आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक्स, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, शूटिंग, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबाल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग खेल का आयोजन होना है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देश भर से खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अंडर-17 यूपी ब्वॉयज हॉकी टीम में सौरभ आनंद, मोहित कुशवाहा और अंडर-19 यूपी ब्वॉयज हॉकी टीम में शिवम आनंद जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। जबकि, अंडर-17 यूपी बॉक्सिंग टीम में विष्णु राठौर को जगह मिली है। खेलो इंडिया में 16 से 22 जनवरी तक चलने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विष्णु अपने पंच का दम दिखाएंगे। जबकि, 13 से 21 जनवरी तक चलने वाली हॉकी प्रतियोगिता में सौरभ, मोहित और शिवम अपने हॉकी का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन

तीसरी बार हो रही प्रतियोगिता
वर्ष 2020 में तीसरी बार खेलो इंडिया प्रतियोगिता हो रही है, जो 22 जनवरी तक चलनी है। सबसे पहले वर्ष 2018 में नई दिल्ली में खेलो इंडिया की शुरूआत हुई थी। दूसरी प्रतियोगिता 2019 में पुणे में हुई थी।

 शिवम आनंद।

शिवम आनंद। - फोटो : REPORTERS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed