फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Pickup going to Orchha lost control and overturned, one and a half dozen injured

Jhansi: ओरछा रामराजा मंदिर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल

Mon, 08 Dec 2025 06:27 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 08 Dec 2025 06:27 PM IST
सार

ओरछा रामराजा मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Pickup going to Orchha lost control and overturned, one and a half dozen injured
हादसे में घायलों को ले जाते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना टोड़ीफतेहपुर इलाके में ओरछा रामराजा मंदिर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल बताए गए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तुर्का लहचूरा से पुख्य नक्षत्र के अवसर को देखते हुए  श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर ओरछा राम राजा सरकार के दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान गुरसराय व टोड़ीफतेहपुर के बीच रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भिजवाया गया।
विज्ञापन


सीएचसी गुरसराय में तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी एवं स्वास्थ्य कर्मी नमन द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में मनोज कुमार (35), संजीव (45), घनाराम (60), हन्नु लाल (60), ठाकुरदास (55), धन्सू (55), लखन (65), तुलसी (46), हरदयाल (53), दीपिका (14) सहित अन्य लोग शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद संजीव, घनाराम, ठाकुरदास एवं दीपिका की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed