फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: People threw stones at police team, two people arrested

झांसी: लोगों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, छिपकर बचाई जान, दो लोग गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2020 01:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Apr 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Jhansi: People threw stones at police team, two people arrested
झांसी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी में लॉकडाउन के दौरान झांसी क्षेत्र के थाना नवाबाद इलाके में शुक्रवार सुबह पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। पीआरवी 368 को बाजार में भीड़ जुटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर भीड़ हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान लोग पुलिस टीम से उलझ गए। लोगों ने पत्थर से हमला बोल दिया। टीम ने गाड़ी में छिपकर अफसरों को सूचना दी। खबर मिलते ही सूरक्षाबलों ने पहुंचकर दो भाइयों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य लोग भाग निकले। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया की इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। थाना नवाबाद इलाके में मुर्गा, मछली मार्केट से भीड़ हटाने से नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला बोल दिया। टीम ने गाड़ी में छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन की वजह से कारोबार और रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हैं। ऐसे में लोगों को धन की कमी न हो, इसके लिए जनधन माहिला खाताधारकों के खाते में सरकार की ओर से 500 रुपए भेजे गए हैं। इसे निकालने के लिए बैंकों में भारी भीड़ उमड़ रही है। जो लॉकडाउन के नियमों के विरुद्ध है। झांसी पुलिस के लिए इनसे निपटना एक चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed