फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi people are breaking red signals a lot... 2700 deducted challans in 20 days

लाल सिग्नल खूब तोड़ रहे झांसी वाले...20 दिन में 2700 के कटे चालान

Thu, 23 Jun 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jhansi people are breaking red signals a lot... 2700 deducted challans in 20 days
झांसी। महानगर में यातायात व्यवस्था को दुुरुस्त रखने के लिए तमाम कवायदें की गई हैं, लेकिन झांसी वाले नियमों का पालन करने में संजीदगी नहीं बरत रहे हैं। शहर के 2700 वाहन चालकों ने महज 20 दिन में लाल बत्ती को तोड़ा है। इसके अलावा तीन सवारी बैठाकर और ओवरस्पीड में वाहन दौड़ाने वालों के भी चालान कटे हैं। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में लगाए गए कैमरों ने नियम तोड़ने वालों को पकड़ने के साथ ही यातायात विभाग को 24.73 लाख रुपये की कमाई कराई है।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था को ठीक रखने और जाम के झाम से लोगों को राहत देने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत 11 चौराहों पर कैमरे लगाए गए हैं। इन चौराहों पर यातायात नियम तोड़ने पर कैमरे के जरिए चालान काटने की प्रक्रिया तीन जून से शुरू की गई है। चौराहों पर पुलिस मौजूद हो या न हो चालान कटते रहते हैं। यातायात के नियमों को तोड़ने वाले लोगों को तब पता चलता है जब उनके घर फोटो सहित चालान पहुंचता है। 20 दिन बाद इस प्रक्रिया की समीक्षा की गई, तो सामने आया कि 20 दिनों में ही 3873 वाहन चालकों ने यातायात नियमों को तोड़ा। जिसमें सबसे ज्यादा 2700 वाहन चालकों ने लाल सिग्नल को पार किया। इनके 13.50 लाख रुपये के चालान काटे गए। इसके बाद तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 773 वाहन चालकों से 7.73 लाख और ओवरस्पीड वाहन दौड़ाने वाले 400 वाहन चालकों के चार लाख रुपये के चालान किए गए। इन सभी वाहन स्वामियों के घर चालान भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन अभियोग में हुई चालान की कार्यवाही
अभियोग चालान
रेड लाइट जंप 2700
तीन सवारी 773
ओवर स्पीड 400
यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के चालान ऑनलाइन काटे जा रहे हैं। चालान कटने का मेसेज वाहन चालक के मोबाइल पर भेजा जा रहा है। सबसे ज्यादा लाल सिग्नल पार करने वाले हैं। - प्रज्ञा पाठक, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed