फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Passenger going to Lucknow will run till Kanpur for 56 days from today

Jhansi News: लखनऊ तक जाने वाली झांसी पैसेंजर आज से 56 दिन तक कानपुर तक चलेगी

Thu, 15 May 2025 03:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Passenger going to Lucknow will run till Kanpur for 56 days from today

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कांकोर्स फाउंडेशन का निर्माण कराया जा रहा है। इससे प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण झांसी पैसेंजर ट्रेन 56 दिन के लिए कानपुर तक ही चलाई जाएगी।




झांसी से चलकर उन्नाव होते हुए लखनऊ तक जाने वाली 51813 और लखनऊ से उन्नाव होते हुए झांसी जाने वाली 51814 ट्रेन 15 मई से नौ जुलाई तक कानपुर तक ही संचालित होगी। इससे उन्नाव और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि काम के दौरान ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसलिए कानपुर-लखनऊ रूट की झांसी पैसेंजर व अन्य रूटों की ट्रेनें भी निरस्त की गई हैं। बता दें कि इस ट्रेन में लखनऊ तक के लिए दैनिक यात्री इसमें यात्रा करते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed