झांसी: रेल कारखाने में सिलिंडर फटने से अफरातफरी, कर्मचारी हुआ घायल
धमाके की आवाज सुनकर कारखाने में काम कर रहे सभी कर्मचारी घटनास्थल की ओर भागे, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल कारखाने की वेल्डिंग शॉप में शुक्रवार की सुबह तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया, जिससे वहां कार्यरत कर्मचारी रामरतन घायल हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
धमाके की आवाज सुनकर कारखाने में काम कर रहे सभी कर्मचारी घटनास्थल की ओर भागे, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायल कर्मचारी को रेलवे अस्पताल में दाखिल कराया गया,जहां उसका उपचार जारी है।
रेल कारखाने में एक ही दिन में दूसरा हादसा, सीढ़ी से गिरकर कर्मचारी हुआ घायल
रेल कारखाने में शुक्रवार सुबह धमाके के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया था, जिसकी चपेट में आने से कर्मचारी रामरतन घायल हो गया था, जिसका इलाज रेलवे अस्पताल में जारी है। इसके दो घंटे बाद पेंटिंग वर्कशॉप में भी हादसा हो गया। यहां लकड़ी की सीढ़ी पर खड़ा कर्मचारी घनश्याम श्रीवास गिर गया, जिससे वो घायल हो गया। कर्मचारी को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेलवे अस्पताल से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। एक ही दिन में दो हादसे होने से कर्मचारी परेशान हैं।