फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Old meters will also remain with smart meters, will be removed on consumer satisfaction

Jhansi: स्मार्ट मीटर के साथ पुराने भी रहेगें, उपभोक्ता की संतुष्टि पर हटाया जायेगा

Sat, 09 Aug 2025 12:09 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 09 Aug 2025 12:09 PM IST
सार

उपभोक्ता के बीच भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर के साथ पुराने मीटर छोड़ने का फैसला लिया है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Old meters will also remain with smart meters, will be removed on consumer satisfaction
स्मार्ट मीटर - फोटो : संवाद

विस्तार

स्मार्ट मीटर के साथ अब चेक मीटर के तौर पर कुछ पुराने मीटर लगे छोड़े जाएंगे। उपभोक्ताओं की शिकायतों पर बिजली विभाग ने यह निर्णय लेते हुए कार्यदायी एजेंसी को निर्देश जारी किए हैं। जब उपभोक्ता संतुष्ट हो जाएगा, तब उस पुराने मीटर को उतार लिया जाएगा। इससे उपभोक्ता के बीच भ्रम की स्थिति दूर होगी।

विज्ञापन


बिजली निगम की ओर से लगवाए जा रहे स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी को लेकर शिकायतें बनी हुयी हैं। उपभोक्ता इसके तेज दौड़ने की शिकायतें लेकर कार्यालय पहुंच रहे हैं। यही नहीं पिछले दिनों हुए मेगा कैंप में इस तरह की शिकायतों का जमावड़ा रहा। ऐसे में विभाग ने अब उपभोक्ताओं को राहत देनें के लिए नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के तहत यदि किसी उपभोक्ता को यह लगता है कि स्मार्ट मीटर तेज चलता है तो वह अपनी संतुष्टि के लिए स्मार्ट, मीटर के साथ अपना पुराना मीटर जांच के लिए लगा छुड़वा सकता है।
विज्ञापन


वह पुराने मीटर का चेक मीटर के रूप में प्रयोग कर सकता है। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की रीडिंग व पुराने मीटर की रीडिंग का मिलान कर सकता है। अधीक्षण अभियंता, चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ता को शिकायतों पर चेक मीटर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed