फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Nurse commits suicide due to tension, police registered a case

झांसी : मां को फोन कर बोली नर्स बेटी "मैं बहुत टेंशन में हूं, मरने जा रही हूं" और खत्म कर ली जिंदगी

Wed, 17 Aug 2022 11:40 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Aug 2022 11:40 AM IST
सार

मृतका की मां मिथिला देवी ने जानकारी दी कि उनका अपने देवर से विवाद चल रहा था। जिस कारण से वह काफी परेशान रहती थी। आए दिन झगड़े होते रहते थे। इसी टेंशन में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
Jhansi: Nurse commits suicide due to tension, police registered a case
कंचन राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्सा थाना इलाके के पुनावली रोड निवासी स्व. रामशरण की बेटी कंचन राजपूत महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में संविदा पर नर्स के पद पर तैनात थी।  26 अप्रैल 2021 को उसकी शादी रेलवे में कार्यरत दिनारा निवासी राजेश राजपूत से हुई थी। शादी के बाद से दोनों पति- पत्नी प्रेमनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। मंगलवार को रोजाना की तरह कंचन दोपहर 2 बजे मेडिकल से अपनी ड्यूटी करके लौटी। इसके बाद उसने पति से कहा कि वह अपनी मां के घर पुनावली रोड जा रही है। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह आ जाएगी। मां के घर में उस समय कोई नहीं था। मां के घर की एक चाबी कंचन के पास थी, जिससे ताला खोलकर वह घर में दाखिल हो गई। शाम तकरीबन 7:30 बजे कंचन ने अपनी मां के मोबाइल पर फोन किया और कहा कि वह बहुत टेंशन में है और मरने जा रही है, इस पर माँ घबरा गई। मां ने तत्काल इसकी सूचना रक्सा थाना पुलिस को दी। पुलिस मकान पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ोसियों की मकान मदद से मकान के दरवाजे तोड़े और अंदर दाखिल हो गई। अंदर पलंग पर कंचन बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी। पास में ड्रिप तथा 3-4 इंजेक्शन पड़े हुए थे। पुलिस ने तत्काल उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की मां मिथिला देवी ने बताया कि उनका अपने देवर से विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़े होते थे। कंचन इससे बहुत परेशान रहती थी, इसी टेंशन में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कंचन अपने पांच बहनों में सबसे छोटी थी और उसकी शादी के दिन ही पिता की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार नर्स ने नशीले इंजेक्शन लगाकर जान दी। मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed