फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Now work will be done in the Municipal Corporation as before.

Jhansi: नगर निगम में अब पहले की तरह होगा काम, कई वार्डों के जोनल कार्यालय भी बदलेंगे

Sun, 28 Sep 2025 06:01 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 28 Sep 2025 06:01 PM IST
सार

नगर निगम में अब पहले की तरह जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनने से लेकर गृहकर, नामांतरण संबंधी सभी कार्य होंगे। वहीं, कुछ वार्डों को दूर के जोनल कार्यालय में जोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Now work will be done in the Municipal Corporation as before.
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम में अब पहले की तरह जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनने से लेकर गृहकर, नामांतरण संबंधी सभी कार्य होंगे। वहीं, कुछ वार्डों को दूर के जोनल कार्यालय में जोड़ दिया गया है। जल्द ही उनका जोनल कार्यालय बदला जाएगा। शनिवार को लहरगिर्द जोनल कार्यालय से जुड़े वार्डों के पार्षदों के साथ नगर आयुक्त की बैठक में यह सहमति बनी।
विज्ञापन


नगर निगम के पिछोर, हंसारी और लहरगिर्द के जोनल कार्यालय बुधवार से शुरू हो गए हैं मगर खासकर पुराने शहर के पार्षद आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं कि उनके वार्ड को लहरगिर्द कार्यालय से जोड़ दिया गया है। जबकि, उनके वार्ड से नगर निगम नजदीक है। ऐसे में जनता को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने से लेकर कई कार्यों के लिए ज्यादा दूर जाना पड़ेगा। इससे उन्हें परेशानी होगी।
विज्ञापन


वहीं, कुछ वार्डों के पार्षदों ने आपत्ति दर्ज करवाई है कि नजदीक के बजाय दूर वाले जोनल कार्यालय से उनका वार्ड जुड़ गया है। इस मुद्दे पर शनिवार को नगर निगम में लहरगिर्द जोनल कार्यालय से जुड़े वार्डों के पार्षदों के साथ नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बैठक की। उन्होंने सभी पार्षदों के सुझाव लिए। कुछ पार्षदों ने जोनल कार्यालय बदलने की मांग की। नगर आयुक्त ने बताया कि पहले की तरह नगर निगम मुख्यालय में दी जाने वाली सेवाएं जैसे गृहकर, नामांतरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण आदि कार्य संचालित हैं। जोनल कार्यालय में नागरिक अपनी सुविधानुसार इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद काउंटर पर लिए जाने लगे आवेदन

नगर निगम में दो दिन बाद जन्म-मृत्यु कार्यालय में आवेदन लिए जाने लगे। 20 से अधिक लोगों ने निगम पहुंचकर आवेदन पत्र जमा किया। पिछले दो दिनों से काउंटर खोलकर सिर्फ जोनल कार्यालय के संबंध में जानकारी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed