{"_id":"6906ffb40f96b4ebfe01d5b2","slug":"jhansi-now-along-with-train-information-advertisements-will-also-resonate-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: अब ट्रेनों की जानकारी के साथ गूंजेगी विज्ञापनों की भी आवाज, मंडल के 10 स्टेशनों पर होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: अब ट्रेनों की जानकारी के साथ गूंजेगी विज्ञापनों की भी आवाज, मंडल के 10 स्टेशनों पर होगा लागू
Sun, 02 Nov 2025 12:22 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:22 PM IST
सार
प्लेटफार्म पर जल्द ही यात्रियों को अब ट्रेन संबंधी जानकारी के साथ विज्ञापनों के प्रचार-प्रसार की गूंज भी सुनाई देगी। बड़े स्टेशनों की तर्ज पर मंडल रेलवे ने झांसी सहित अन्य 10 स्टेशनों पर एनाउंसमेंट के जरिये यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्लेटफार्म पर जल्द ही यात्रियों को अब ट्रेन संबंधी जानकारी के साथ विज्ञापनों के प्रचार-प्रसार की गूंज भी सुनाई देगी। बड़े स्टेशनों की तर्ज पर मंडल रेलवे ने झांसी सहित अन्य 10 स्टेशनों पर एनाउंसमेंट के जरिये यह व्यवस्था की है। इसके लिए विज्ञापन कंपनी से टेंडर मांगे गए हैं।
रेलवे वाणिज्य विभाग इन दिनों विज्ञापन के जरिये कमाई बढ़ाने के स्रोत खोज रहा है। इसी के तहत प्लेटफार्म पर एनाउंसमेंट के जरिये विज्ञापनों का प्रचार कर राजस्व बढ़ाने की पहल की है। प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आवाजाही की जानकारी के बीच में विज्ञापनों का प्रचार किया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि झांसी, ग्वालियर, मुरैना, ललितपुर, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, महोबा, उरई, दतिया व भिंड स्टेशनों को चिह्नित कर फर्मों से निविदाएं मांगी गई हैं। प्रयोग सफल होने पर इसे अन्य स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा।