फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Notice to five JEs for negligence in revenue collection, warning of action if satisfactory reply is no

Jhansi: राजस्व वसूली में लापरवाही पर पांच जेई को नोटिस, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 26 Sep 2025 12:14 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Sep 2025 12:14 PM IST
सार

पावर कारपोरेशन से सख्त निर्देश हैं कि बिजली चोरी कम करते हुए राजस्व वसूली में बढ़ोतरी करें। बावजूद इसके झांसी परिक्षेत्र के कुछ अवर अभियंता लापरवाही बरत रहे हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Notice to five JEs for negligence in revenue collection, warning of action if satisfactory reply is no
अवर अभियंताओं को नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर बिजली विभाग के पांच अवर अभियंताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन से सख्त निर्देश हैं कि बिजली चोरी कम करते हुए राजस्व वसूली में बढ़ोतरी करें। बावजूद इसके झांसी परिक्षेत्र के कुछ अवर अभियंता लापरवाही बरत रहे हैं। अगस्त की प्रस्तुत रिपोर्ट में पांच अवर अभियंता चिन्हित किए गए, जिन्होंने इस कार्य को गंभीरता से नहीं लिया। मुख्य अभियंता केपी खान ने इन अभियंताओं को नोटिस जारी किया है। ककरबई के जेई रामभवन चौहान, खकसीस जेई रमाकांत वर्मा, पहलगांव जेई सतेंद्र कुमार यादव, पूराकलां जेई मोहम्मद इमरान व बानपुर जेई मनीष कुमार इसमें शामिल हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed