फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: No trace found of the two brothers missing after their boat capsized in the Betwa River even after 30

Jhansi: बेतवा में नाव पलटने से लापता दोनों भाइयों का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं, रेस्क्यू अभियान जारी

Wed, 09 Sep 2026 12:10 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 09 Sep 2026 12:10 PM IST
सार

दोनों भाइयों के नदी में लापता होने से परिवार में मातम पसरा है और परिजन उनके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन
Jhansi: No trace found of the two brothers missing after their boat capsized in the Betwa River even after 30
महेंद्र और मनीष फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरुआसागर के कटरा मोहल्ला निवासी सगे भाई महेंद्र रैकवार (27) और मनीष (20) के बेतवा नदी में लापता होने के बाद बुधवार सुबह से रेस्क्यू अभियान जारी है। करीब 30 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सात बजे दोनों भाई नोटघाट पुल के पास बेतवा नदी में मछली पकड़ने गए थे, तभी तेज बहाव के बीच उनकी नाव पलट गई। नाव पलटने से दोनों नदी में समा गए और सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उनकी तलाश शुरू कराई। बुधवार सुबह रेस्क्यू टीम ने नदी में अभियान चलाकर काफी देर तक दोनों भाइयों को तलाशा, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। नदी का तेज बहाव और गहराई रेस्क्यू टीम के लिए चुनौती बनी हुई है, इसके बावजूद दोनों की तलाश लगातार की जा रही है।
विज्ञापन


इधर, दोनों भाइयों के नदी में लापता होने से परिवार में मातम पसरा है और परिजन उनके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सीओ टहरौली रक्षपाल सिंह का कहना है एसडीआरएफ टीम भी उनकी तलाश में जुटी है। नोटघाट पर जाल भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed