फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi news two more women scorched due to cylinder explosion

झांसी सिलेंडर ब्लास्ट हादसा: दो और महिलाओं ने तोड़ा दम, अब तक छह गंवा चुकी हैं जान

Thu, 24 Feb 2022 07:10 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 07:10 PM IST
सार

सिलेंडर फटने से झुलसीं महिलाओं में दो की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। अब तक इस हादसे का शिकार हुईं महिलाओं में छह की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Jhansi news two more women scorched due to cylinder explosion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा में सिलेंडर फटने से झुलसीं महिलाओं में दो की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इस घटना में दुल्हन समेत सात महिलाएं झुलस गईं थीं। इनमें चार महिलाओं की पहले ही मौत हो चुकी। वहीं, दुल्हन की मां कौशल्या की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मेडिकल कालेज में गुरुवार को दुल्हन अंजली की चाची सुशीला एवं सुखरतन की उपचार के सातवें दिन मौत हो गई। महोबा के थाना खन्ना के सिरसी कला गांव निवासी मुन्ना लाल की पुत्री अंजली (19) का विवाह 9 फरवरी को गरौठा के प्रवेश श्रीवास के साथ हुआ था। कुछ दिन ससुराल रहने के बाद अंजली पिछले दिनों अपने मायके सिरसी कला लौट आई। 17 फरवरी को दोबारा ससुराल (गरौठा) के लिए उसकी विदाई हो रही थी। घर में दावत रखी गई थी। इसमें बड़ी संख्या में रिश्तेदार मौजूद थे। रस्मों के बाद खाना बनना शुरू हुआ। खाना बनाने के लिए एक छोटा सिलेंडर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान वह सिलेंडर फट गया।
विज्ञापन


इसके फटने से दुल्हन अंजली, मां कौशल्या, चाची सुधा, प्रेमा, सुशीला,सुखरतन एवं दादी जमनिया गंभीर रूप से झुलस गईं। इन सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार को जमनिया (70) की मौत हो गई थी। मंगलवार, दोपहर दुल्हन अंजली एवं उसकी चाची सुधा (28) पत्नी रामकुमार एवं प्रेमा (35) की भी मौत हो गई थी। अस्पताल में मां कौशल्या, सुशीला एवं सुखरतन भर्ती थीं। इनमें से सुशीला एवं सुखरतन की भी मौत हो गई। कौशल्या की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रिफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed