फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi news Husband suicide by jumping from third floor after being named in murder of his wife

खौफनाक साजिश: विरोधी परिवार को फंसाने के लिए जीवनसाथी का कत्ल, खुद को भी मारी गोली; राज खुलने पर की आत्महत्या

Tue, 06 Jun 2023 03:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Jun 2023 03:05 PM IST
सार

झांसी में पत्नी की हत्या में नाम आने पर पति ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले बुजुर्ग ने आत्मघाती कदम उठाया। बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज में 26 मई को भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Jhansi news Husband suicide by jumping from third floor after being named in murder of his wife
jhansi suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के कटेरा के लारौन गांव में पत्नी की हत्या मामले में अपना नाम सामने आने पर पति नारायण सिंह (70) ने सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शाम को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


26 मई को लारौन गांव में जमीन के विवाद के दौरान सुखमारी देवी की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि उसका पति नारायण सिंह कंधे में गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग स्थित तीसरी मंजिल के सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उसे डिस्चार्ज होना था। 
विज्ञापन


सुबह करीब तीन बजे नारायण बाथरूम करने के लिए वार्ड के शौचालय में गया। वहां खिड़की से नीचे कूद गया। काफी देर तक तक बाहर न आने पर उसकी तलाश शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद घायल अवस्था में वह नीचे पड़ा दिखाई दिया। उसके दोनों पांव और एक हाथ टूट गया था। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया। सोमवार शाम को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजेश एस के मुताबिक पत्नी की हत्या में नारायण का नाम सामने आया था। डिस्चार्ज होने पर उसकी गिरफ्तारी की तैयारी थी। उसे यह बात मालूम चल गई। इस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

कटेरा थाने का हिस्ट्रीशीटर था नारायण
अपने विपक्षियों को फंसाने की साजिश रचने में नारायण के हाथ अपनी पत्नी की हत्या करने में भी नहीं कांपे। पुलिस का कहना है कि नारायण ने करीब पंद्रह दिन पहले ही यह साजिश रच डाली थी। जब वह सक्रिय था तब उसका सपंर्क इलाके के कई बदमाशों से था। उसी के सहारे उसने मऊरानीपुर के युवक से संपर्क करके तमंचा भी खरीद लिया। कटेरा थाने में नारायण की हिस्ट्रीशीट अभी तक खुली हुई है। 

वर्ष 1998 में उसके खिलाफ हत्या समेत अन्य कई मामले दर्ज हुए थे। इसके बाद हत्या की कोशिश, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed