फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: New Year celebrations to be held at many places, only 5 sought permission

Jhansi: कई जगह मनेगा नए साल का जश्न, पार्टी के आयोजन की अनुमति 5 ने ही मांगी

Wed, 31 Dec 2025 12:17 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 31 Dec 2025 12:17 PM IST
सार

31 दिसंबर की रात झांसी में तमाम जगह नई साल को लेकर जश्न मनाया जाएगा। लेकिन इसकी अनुमति केवल पांच होटल संचालकों ने ही ली है। पिछले साल एक ने आयोजन की अनुमति ली थी।

विज्ञापन
Jhansi: New Year celebrations to be held at many places, only 5 sought permission
एसएसपी कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार रात कई जगहों पर नए साल का जश्न मनाया जाएगा। मगर सिर्फ पांच होटल संचालकों ने ही पार्टी के आयोजन की अनुमति मांगी है। जिला प्रशासन ने अभी एक ही होटल को अनुमति दी है। पांच की पुलिस आख्या आने का इंतजार है।
विज्ञापन


पिछले साल तो सिर्फ एक ही होटल ने नए साल की पार्टी की अनुमति ली थी। हालांकि, इस बार अनुमति मांगने वाले होटलों की संख्या में इजाफा जरूर हुआ है लेकिन जिस तरह से जगह-जगह होटल आदि में पार्टी का आयोजन होना है, उसकी तुलना में आवेदनों की संख्या काफी कम है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा ने बताया कि अनुमति लेने के बाद भी जो होटल पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, उन्हें गाइड लाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन



यह हैं मुख्य शर्ते
कार्यक्रम के दौरान कोई व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र साथ नहीं रखेगा।
कार्यक्रम स्थल पर स्वयं आयोजक को कंड़ी सुरक्षा रखनी होगी।
सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने होंगे।
ध्वनि विस्तारक यंत्र व समय सीमा की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
कार्यक्रम में किसी प्रकार के अश्लील और फूहड़ गाने नहीं बजाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed