{"_id":"68073eb7ea1b617f62027dd3","slug":"jhansi-new-dm-officers-transfer-in-up-avinash-kumar-mridul-chaudhary-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi New DM: अब झांसी के DM होंगे ये IAS अधिकारी, अविनाश कुमार का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi New DM: अब झांसी के DM होंगे ये IAS अधिकारी, अविनाश कुमार का हुआ तबादला
Tue, 22 Apr 2025 12:36 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:36 PM IST
सार
झांसी डीएम अविनाश कुमार का तबादला गाजीपुर डीएम के तौर पर हुआ है। करीब डेढ़ साल तक IAS अधिकारी अविनाश कुमार ने झांसी में अपनी सेवाएं दीं। उनकी जगह पर अब साल 2014 बैच के IAS अधिकारी झांसी जिले में डीएम के तौर पर सेवाएं देंगे। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
झांसी के नए डीएम बने IAS अधिकारी मृदुल चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया (X)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jhansi DM Transfae: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया है। सोमवार की देर रात प्रदेश सरकार ने एक साथ 33 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी बीच झांसी के डीएम अविनाश कुमार का भी तबादला हो गया है। अब वह गाजीपुर के डीएम होंगे। वहीं, उनकी जगह मृदुल चौधरी झांसी के डीएम के तौर पर पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
कौन हैं अविनाश कुमार?
अविनाश कुमार 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं जो अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह पहले बाराबंकी और हरदोई में डीएम के रूप में काम कर चुके हैं। अविनाश कुमार ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उनकी नियुक्ति सितंबर 2023 में झांसी डीएम के तौर पर हुई थी। करीब डेढ़ साल तक झांसी में सेवाएं देने के बाद अब उनका तबादला गाजीपुर डीएम के तौर पर हुआ है।
विज्ञापन
कौन हैं झांसी के नए डीएम मृदुल चौधरी?
अविनाश कुमार के बाद अब झांसी के डीएम के तौर पर मृदुल चौधरी कार्यभार संभालेंगे. मृदुल चौधीर साल 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। 39 साल के मृदुल चौधरी ने MBA की पढ़ाई की है। वह नई दिल्ली के रहने वाले हैं। मृदुल चौधरी ने सितंबर 2023 में मोहबा के डीएम के तौर पर पदभारसंभाला था। अब उन्हें झांसी डीएम के तौर पर तैनाती मिली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: UP IAS Transfer: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक