फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi nephew killed mama for just 300 hundred rupees read full story

300 रुपये के लिए रिश्ते शर्मसार: भांजे ने मामा को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर बिगाड़ा चेहरा

Wed, 04 May 2022 02:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 May 2022 02:46 PM IST
सार

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन, पड़ताल के दौरान तीनों ही बेकसूर पाए गए। राजेंद्र का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार सुबह सोनापुरा में अपनी रिश्तेदारी में जाते समय लहचुरा घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Jhansi nephew killed mama for just 300 hundred rupees read full story
- फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

झांसी के लहचुरा में थाने के बरुआमाफ गांव में 29 तारीख को हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मछुआरे के भांजे को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शिवहरी मीणा का कहना है कि मछुआरा भैया लाल के साथ उसका भांजा राजेंद्र ढीमर भी काम करता था।

विज्ञापन


मामा भैयालाल उसे मजदूरी में 200 रुपये देता था जबकि राजेंद्र उससे 500 रुपये मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामा भैयालाल 29 अप्रैल को धशान नदी के पास गया था। उसी समय मौका देखकर राजेंद्र ने बबूल के डंडे से पीट-पीट कर उसे मार डाला। उसके बाद पतवार से चेहरे पर मार के उसे बिगाड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन, पड़ताल के दौरान तीनों ही बेकसूर पाए गए। राजेंद्र का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार सुबह सोनापुरा में अपनी रिश्तेदारी में जाते समय लहचुरा घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। वैधानिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed