फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Negligence in BP testing at the women's district hospital

Jhansi: महिला जिला अस्पताल में बीपी जांच में लापरवाही, घंटों भटकीं गर्भवती महिलाएं, निराश होकर लौटी

Thu, 04 Dec 2025 03:26 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 04 Dec 2025 03:26 PM IST
सार

महिला जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को कई गर्भवती महिलाएं ब्लड प्रेशर जांच के लिए घंटों भटकती रहीं। किसी से मशीन तो किसी से स्टाफ न होने की बात कही गई जिससे परेशान महिलाएं बिना जांच कराए लौट गईं।
 

विज्ञापन
Jhansi: Negligence in BP testing at the women's district hospital
जिला महिला अस्पताल, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को कई गर्भवती महिलाएं ब्लड प्रेशर जांच के लिए घंटों भटकती रहीं। कई महिलाएं करीब 60 कदम दूर तक चक्कर लगाती रहीं लेकिन कहीं भी ब्लड प्रेशर नहीं नापा गया। किसी से मशीन तो किसी से स्टाफ न होने की बात कही गई जिससे परेशान महिलाएं बिना जांच कराए लौट गईं।
विज्ञापन


परेशान होती रहीं महिला मरीज
अस्पताल में कोई गर्भवती रुटीन जांच तो कोई दिक्कत होने पर उपचार कराने के लिए आई थीं। नियमानुसार डॉक्टर को दिखाने से पहले प्रत्येक महिला की बीपी जांच होनी चाहिए थी, जो नहीं हुई। कई गर्भवती महिलाओं की समस्या सुनकर डॉक्टर ने रूम नंबर 51 में ब्लड प्रेशर नपवाने के लिए भेज दिया। उसके बाद महिलाएं रूम नं. 51 तलाशती रहीं क्योंकि वह पीछे की तरफ करीब 60 कदम की दूरी पर स्थित है। जब महिलाएं पूछताछ करते हुए रूम नं. 51 पहुंचीं तो वहां किसी से जांच का उपकरण नहीं होने की बात कही गई तो किसी से स्टाफ नहीं होने की बात। आरती देवी, प्रेमादेवी गुप्ता समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि काफी देर इंतजार करने के बाद जब जांच नहीं हुई तो निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गर्भवती का बीपी चेक करना बेहद जरूरी
मेडिकल काॅलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमा जे शोभने का कहना है कि गर्भवती का तो सबसे पहले ब्लड प्रेशर नापना चाहिए क्योंकि इसकी गड़बड़ी से संकट खड़ा हो सकता है। भ्रूण का विकास प्रभावित हो जाता है। दौरे की भी दिक्कत हो सकती है। वहीं, डाॅ. मनु शुक्ला का कहना है कि यदि गर्भवती का ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो उसे नियंत्रित करने की दवा दी जाती है ताकि भ्रूण सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में जरूरत पड़ने पर डॉक्टर को ब्लड प्रेशर नापना चाहिए। हर जगह पर उपकरण मुहैया कराए हैं। ओपीडी के बाहर की बीपी नापने की व्यवस्था की जाएगी।
- डॉ. राजनारायण, सीएमएस, महिला जिला अस्पताल


यह करना चाहिए
उच्च रक्तचाप का प्रबंधन डॉक्टर की देखरेख में करें।
संतुलित आहार, नमक का सीमित सेवन, हल्का व्यायाम।
रक्तचाप नियंत्रित करने की दवा नियमित लेते रहें।
आठ घंटे की नींद पूरी करें, तनाव की बातों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed