फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: National convention of the Freedom Fighter Successor Family Committee held.

Jhansi: शहीद सम्मान यात्रा...स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन

Mon, 17 Nov 2025 06:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 17 Nov 2025 06:06 PM IST
सार

सम्मेलन में महापौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह करेंगे। एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने सेनानी परिवार के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Jhansi: National convention of the Freedom Fighter Successor Family Committee held.
शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

बंगरा में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। इस दौरान तिरंगा सम्मान यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को सहयोगी के रूप में स्थान दे।
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि देश के लिए त्याग करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को सेनानी परिवारों को उचित स्थान देना चाहिए। उन्होंने संवैधानिक संस्थानों में स्थान दिया जाना चाहिए। साथ ही सेनानी परिवारों को ऑनलाइन परिचय पत्र, स्वतंत्रता सेनानी के निधन के बाद उनकी पेंशन की धनराशि व अन्य सुविधाएं सेनानी परिवारों को हस्तांतरित करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के लिए सेवा सदन बनाने का भी आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने सेनानी परिवारों के हित में अन्य मुद्दे भी उठाए। कार्यक्रम में जितेंद्र रघुवंशी, सुरेश चंद्र बबेले व डॉ. महादेव वाजपेयी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर बिहारी लाल आर्य को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सौंपा, जिसके जरिये विभिन्न मांगे रखीं।
विज्ञापन


सम्मेलन में महापौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह करेंगे। एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने सेनानी परिवार के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने बंगरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोकुल प्रसाद बबेले के नाम एमएलसी निधि से प्रवेश द्वार व सभागार बनवाने की घोषणा की। एसडीएम श्वेता साहू, ब्लाॅक प्रमुख बंगरा इं. भारती आर्य, जिला महासचिव भाजपा अरुण सिंह ने सेनानियों के सम्मान में विचार प्रकट किए। विशिष्ट अतिथि रमेश मिश्रा (बहराइच), राजेश सिंह (अमेठी) व राज त्रिपाठी (मैनपुरी) रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश चंद्र बबेले की अगुवाई में शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा गोकुल प्रसाद बबेले स्मृति स्थल से शुरू होकर ब्लॉक मुख्यालय बंगरा तक पहुंची। तीन किलोेमीटर लंबी इस यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में भारत माता की जय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहें के नारे गुंजायमान रहे।


इस मौके पर उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, महासचिव महंथ प्रजापति, समन्वयक रमेश कुमार मिश्र, भगवत शरण पस्तोर, अरुण प्रताप सिंह, कृष्णेंद्र सिंह, अभय सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, कमल अग्रवाल, राकेश चौरसिया, मनोज कांत द्विवेदी, अजय सिंह आदि समेत कई प्रदेशों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन भगवानदास भास्कर ने किया। आभार सुरेश चंद्र बबेले ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed