{"_id":"6a12d3c1dcb6a576e9029e9d","slug":"jhansi-nandi-said-previous-governments-considered-bundelkhand-as-a-thorn-now-it-is-becoming-a-bida-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बोले नंदी: पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को कंकरीला समझकर छोड़ा, अब यहां बन रहा बीडा और डिफेंस कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बोले नंदी: पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को कंकरीला समझकर छोड़ा, अब यहां बन रहा बीडा और डिफेंस कॉरिडोर
Sun, 24 May 2026 04:03 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 24 May 2026 04:03 PM IST
सार
मंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में एक प्लांट का जल्द लोकार्पण होगा। इसके लिए रक्षा मंत्री से समय मांगा गया है।
विज्ञापन
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि बुंदेलखंड को पिछली सरकारों ने कंकरीला, पथरीला और कांटों से भरा समझकर छोड़ दिया था। अब यहां पर 57000 एकड़ में बीडा के रूप में एक बड़ा औद्योगिक हब बनाया जा रहा है। यहीं पर डिफेंस कॉरिडोर भी बन रहा है। यह निश्चित रूप से झांसी और बुंदेलखंड के लिए तरक्की के द्वार खोलेगा।
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर रविवार को समीक्षा बैठक के बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीडा के लिए बड़ी संख्या में जमीन की खरीद पूरी हो चुकी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्य में तेजी लाएं। जनप्रतिनिधियों के भी सुझाव को शामिल करें। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में एक प्लांट का जल्द लोकार्पण होगा। इसके लिए रक्षा मंत्री से समय मांगा गया है।
झांसी में मंत्री नंदी मीडिया से बात करते हुए...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन