फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Murder search for girl head continues wells are being searched Body parts were found in two sacks

UP: एक बोरी में धड़, हाथ-पैर... दूसरी में कमर से जांघ का हिस्सा, दो बोरियों में मिले युवती के अंग; सिर था गायब

Sat, 16 Aug 2025 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Aug 2025 12:15 PM IST
सार

झांसी में युवती के सिर की तलाश जारी है। कुएं खंगाले गए हैं। तालाब और जंगल के इलाकों में भी कांबिंग की गई है। दो बोरों में युवती के शरीर के टुकड़े मिले थे। पुलिस ने थानों में दर्ज युवतियों की गुमशुदगी भी देखी है।

विज्ञापन
Jhansi Murder search for girl head continues wells are being searched Body parts were found in two sacks
Jhansi Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के झांसी जिले के टोड़ी फतेहपुर के गांव किशोरपुरा में खेत में बने कुएं में मिली युवती की सिरकटी लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव के आसपास कुओं में कटे हुए सिर की तलाश करवाई। तालाब और जंगल के इलाकों में भी कांबिंग की। लेकिन सिर नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


महोबा रोड स्थित गांव किशोरपुरा में विनोद पटेल के खेत में कुएं में तेज दुर्गंध उठने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने कुएं से दो बोरों में एक युवती के शरीर के टुकड़े बरामद किए थे। दो बोरों में शव का धड़, पैर, हाथ मिले थे, लेकिन सिर गायब था।
विज्ञापन


शव किसी करीब 25-30 साल की युवती का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने गांव और आसपास पूछताछ की मगर मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि युवती की बेरहमी से हत्या करके शव को फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिनाख्त नहीं हो सकी, इसलिए सिर को दूसरे स्थान पर फेंके जाने की आशंका है। एसपीआरए डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि युवती के सिर की तलाश के लिए आसपास के कुओं, बाबड़ी और तालाब आदि में तलाश करवाई गई। 

इसके अलावा जंगल के इलाके की झाड़ियों आदि में भी सिर की तलाश के लिए कांबिंग की गई। लेकिन सिर नहीं मिला। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे ने सिर को आसपास ही कहीं फेंका होगा।

दूसरी ओर, आसपास के थाने और चौकियों में युवतियों की हाल में दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट की जानकारी भी ली गई।

 

पुलिस का कहना है कि ललितपुर, महोबा आदि के थानों में भी सूचना भेजी गई है, ताकि युवती की शिनाख्त हो सके। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम 72 घंटे के बाद किया जाएगा।
 

ये था पूरा माला
किशोरपुरा निवासी विनोद पटेल का खेत महेबा रोड पर है। बुधवार को खेत के पास के कुएं से तेज बदबू आ रही थी। कुएं में देखने पर दो बोरियां उतराती दिखी। उसमें से बदबू आ रही थी। आसपास के ग्रामीण भी जुट गए। 

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों बोरियों को कुएं से बाहर निकालने पर युवती के कटे अंग निकले। युवती के कटे टुकड़ों पर मामूली कपड़े थे। एक बोरी में युवती के गर्दन से कमर का हिस्सा था, जबकि दूसरी में कमर से जांघ का हिस्सा था। 

 

बोरियों में शव के साथ ईट-पत्थर भी भरे हुए थे ताकि शव ऊपर न आ पाए। पुलिस की ओर से तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन बारिश की वजह से दिक्कते आई। 

 

एसपी आरए डॉ. आविद कुमार के मुताबिक शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी। करीब 3 दिन पुराना हो सकता है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed