{"_id":"68db62abf30294073d092044","slug":"jhansi-multi-storey-car-parking-five-people-made-monthly-bookings-on-the-first-day-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बहुमंजिला कार पार्किंग...पहले दिन पांच ने कराई मासिक बुकिंग, तीन माह बाद हुई फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बहुमंजिला कार पार्किंग...पहले दिन पांच ने कराई मासिक बुकिंग, तीन माह बाद हुई फिर से शुरू
Tue, 30 Sep 2025 10:26 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:26 AM IST
सार
स्मार्ट सिटी ने ही संचालन का ठेका देने के लिए तीसरी बार निविदा भी निकाली हुई है। जब तक निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है, तब तक स्मार्ट सिटी लिमिटेड ही इसका संचालन करेगा।
विज्ञापन
बहुमंजिला कार पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन महीने बाद शुरू हुई महानगर की पहली बहुमंजिला कार पार्किंग के शुरू होने के पहले ही दिन से बुकिंग शुरू हो गई। पांच लोगों ने महीने भर के लिए कार खड़ी करने की बुकिंग करवाई है। जबकि, तीन लोग एक से दो घंटे के लिए वाहन खड़ा करने पहुंचे।
सोमवार से स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पार्किंग का संचालन शुरू कर दिया है। चूंकि, स्मार्ट सिटी ने ही संचालन का ठेका देने के लिए तीसरी बार निविदा भी निकाली हुई है। जब तक निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है, तब तक स्मार्ट सिटी लिमिटेड ही इसका संचालन करेगा। स्मार्ट सिटी के सीईओ सत्य प्रकाश ने बताया कि वाहन खड़े करने का किराया भी घट गया है। ऐसे में पहले दिन से ही 1200 रुपये में पांच लोगों ने कारों की मासिक बुकिंग कराई है। आने वाले समय में बुकिंग की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।