फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Motorcyclist killed and woman critically injured after being hit by a speeding bus

Jhansi: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला घायल, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

Fri, 24 Jul 2026 01:08 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 24 Jul 2026 01:08 PM IST
सार

दोनों बाइक से रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।बिजौली से आगे यूपी-एमपी बॉर्डर पर पुल के पास दुर्घटना हो गई।

विज्ञापन
Jhansi: Motorcyclist killed and woman critically injured after being hit by a speeding bus
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। दोनों बुधवार को रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसा झांसी बार्डर से सटे मध्य प्रदेश में हुआ है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मोंठ थाना क्षेत्र के गांव जौरा निवासी दोजीराम (40) पुत्र सरमन खेती-किसानी के अलावा राजमिस्त्री का काम करता था। उसके दो बेटे गोलू (22) और छोटे (18) हैं। मृतक के भांजे रविंद्र कुमार ने बताया कि मामा के पड़ोस में लक्ष्मी देवी (35) का घर है। जो रिश्ते में उनकी चाची लगती हैं। लक्ष्मी के ममेरे भाई बबलू बबीना में रहते हैं। बुधवार को बबलू की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोजीराम और लक्ष्मी बाइक से बबीना जा रहे थे। रविंद्र ने बताया कि बिजौली से आगे यूपी-एमपी बॉर्डर पर पुल के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार में आ रही एक प्राइवेट बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोजीराम और लक्ष्मी घायल हो गए। मध्य प्रदेश पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान दोजीराम की मौत हो गई। वहीं, हालत गंभीर होने पर लक्ष्मी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा मध्य प्रदेश में हुआ है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed