फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Mother-in-law who went out to deliver her daughter-in-law was crushed to death by a speeding truck

Jhansi: बहू की डिलेवरी कराने निकली सास की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौत, चालक वाहन समेत फरार

Thu, 11 Sep 2025 11:09 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Sep 2025 11:09 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि एंबुलेंस चालक ने रामकली को नहीं बैठाया। ऐसे में वह अपने भतीजे बबलू के साथ बाइक में बैठकर मोंठ स्थित अस्पताल जा रही थी।

विज्ञापन
Jhansi: Mother-in-law who went out to deliver her daughter-in-law was crushed to death by a speeding truck
दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूंछ के सेसा गांव में मंगलवार रात बेकाबू ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। गहरी चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह अपनी बहू की डिलेवरी कराने अस्पताल जा रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन


थाना पूंछ के सेसा गांव निवासी रामकली (55) पत्नी घनाराम की बहू अंजलि को मंगलवार रात को प्रसव पीड़ा आरंभ हो गई। परिजनों ने बताया कि एंबुलेंस चालक ने रामकली को नहीं बैठाया। ऐसे में वह अपने भतीजे बबलू के साथ बाइक में बैठकर मोंठ स्थित अस्पताल जा रही थी। रात करीब 10 बजे बबलू बाइक रोककर सड़क के किनारे टॉयलेट करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने किनारे खड़ी रामकली को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रामकली बुरी तरह से घायल हो गईं। बबलू के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। उधर, हादसे की खबर मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। निरीक्षक जेपी पाल के मुताबिक चालक को तलाश जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed