फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Monsoon bids farewell...690 mm of rain fell during the season

Jhansi: मानसून की हुई विदाई...सीजन में 690 मिलीमीटर गिरा पानी, नहीं छू पाया औसत बारिश का आंकड़ा

Thu, 09 Oct 2025 10:34 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Oct 2025 10:34 AM IST
सार

झांसी ने लगातार 12वें साल भी औसत बारिश का आंकड़ा नहीं छुआ है। अंतिम बार वर्ष 2013 में औसत से ज्यादा बारिश झांसी में हुई थी। उसके बाद से झांसी अच्छी बारिश के लिए तरसता रहा।

विज्ञापन
Jhansi: Monsoon bids farewell...690 mm of rain fell during the season
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुंदेलखंड से अब मानसून की विदाई हो गई है। इस मानसूनी सीजन में 690 मिलीमीटर पानी गिरा है। हवाओं के दबाव के कारण एक हफ्ते ज्यादा समय तक मानसून सक्रिय रहा है।
विज्ञापन


जनपद में मानसूनी सीजन एक जून से 30 सितंबर तक होता है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार एक जून से सात अक्तूबर तक झांसी की औसत बारिश 738.8 मिलीमीटर है। इसके सापेक्ष जनपद में 48.4 मिलीमीटर पानी कम गिरा है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि सदर तहसील में सबसे ज्यादा 1300 लगभग मिलीमीटर पानी गिरा है। बताया गया कि अब ओडिशा में चक्रवात सक्रिय हो गया है। इसका असर तीन-चार दिन बाद देखने को मिल सकता है। मगर मानसून अब बुंदेलखंड से लौट गया है।
विज्ञापन


लगातार 12वें साल भी औसत बारिश का आंकड़ा नहीं छुआ

झांसी ने लगातार 12वें साल भी औसत बारिश का आंकड़ा नहीं छुआ है। अंतिम बार वर्ष 2013 में औसत से ज्यादा बारिश झांसी में हुई थी। उसके बाद से झांसी अच्छी बारिश के लिए तरसता रहा। पिछले 11 सालाें में तीन बार तो 500 मिलीमीटर पानी तक जनपद में नहीं गिरा। अधिकतर 600 से 700 मिलीमीटर के बीच में ही वर्षा होती रही। सिर्फ एक बार ही झांसी में औसत वर्षा 700 मिलीमीटर का आंकड़ा छू सकी। झांसी में जून और जुलाई में तो अच्छी बारिश हुई। ऐसे लगा रहा था कि जिला औसत बारिश का आंकड़ा पार कर लेगा। मगर अगस्त से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई, जो सितंबर में भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed