मुरैना: मालगाड़ी से शक्कर लूट रहे बदमाश आरपीएफ से भिड़े, पुलिस की गोली से एक घायल
मुरैना में सिकरौदा रेलवे स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया, जिसे रवाना करने के लिए एक मालगाड़ी को रोक उसका इंजन सवारी गाड़ी में लगाकर उसे रवाना कर दिया गया और मालगाड़ी को लूपलाइन पर खड़ा कर दिया गया, जिस पर रात में बदमाशों ने धावा बोल दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी पर लदी शक्कर की बोरियां लूट रहे बदमाशों की आरपीएफ से मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरपीएफ की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। शक्कर की कई बोरियां भी खेतों से बरामद कर ली गई हैं।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सिकरौदा रेलवे स्टेशन के पास बीती रात गोवा एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया। सवारी गाड़ी को रवाना करने के लिए दिल्ली से दक्षिण भारत की ओर जा रही मालगाड़ी को रोक लिया गया। मालगाड़ी का इंजन सवारी गाड़ी में लगाकर उसे रवाना कर दिया गया।
शक्कर से भरी मालगाड़ी को लूपलाइन में खड़ा कर दिया गया। सुबह तकरीबन तीन बजे बदमाशों ने मालगाड़ी के एक वैगन की सील तोड़कर उसमें शक्कर की बोरियां निकाल लीं। इसकी भनक लगने पर वहां गश्त कर रही आरपीएफ की टीम ने बदमाशों को ललकारा। जवाब में बदमाशों ने गोली चला दी।
आपीएफ की ओर से भी बदमाशों पर फायरिंग की गई। इसमें एक बदमाश मुरैना के पिपरसा गांव निवासी रवि (27) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अब तक छह बदमाशों के नाम सामने आ चुके हैं। इसके अलावा खेतों में बिखरीं शक्कर की 43 बोरियां बरामद कर ली गईं हैं।