फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Minister-in-charge focuses on electricity and water during review meeting

Jhansi: समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री का बिजली और पानी पर रहा फोकस, मारपीट व विवाह आयोजन की जांच के आदेश

Sun, 14 Jun 2026 08:09 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 14 Jun 2026 08:09 AM IST
सार

प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार झांसी आए जयवीर सिंह के निशाने पर कई विभाग रहे। कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों द्वारा तीमारदारों से मारपीट प्रकरण और विवाह आयोजन की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
Jhansi: Minister-in-charge focuses on electricity and water during review meeting
समीक्षा बैठक में मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : विभाग।

विस्तार

मुख्यमंत्री के 18 जून को संभावित दौरे के पहले प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार झांसी आए जयवीर सिंह के निशाने पर कई विभाग रहे। कलक्ट्रेट में योजनाओं, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों द्वारा तीमारदारों से मारपीट प्रकरण और विवाह आयोजन की जांच के आदेश दिए। वहीं, जनप्रतिनिधियों के निशाने पर विद्युत विभाग के अधिकारी रहे।
विज्ञापन


बैठक में प्रभारी मंत्री से जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा समस्या दूर न कराने की शिकायत की तो मंत्री ने मुख्य अभियंता को आचरण सुधारने, समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जल संस्थान, जल निगम और नगर निगम को आपसी समन्वय बनाकर महानगर के सभी घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अमृत-2 परियोजना का अगस्त में लोकार्पण कराने की जानकारी जल निगम के अधिशासी अभियंता ने दी। सड़क काटने के बाद ठीक न कराने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि तत्काल सर्वे कराकर ठीक कराएं। डीएम गौरांग राठी ने प्रत्येक विभाग की एक-एक परियोजना के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मेयर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर राजपूत, विधायक राजीव सिंह पारीछा, विधायक रश्मि आर्य, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, नगर आयुक्त आकांक्षा राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed