फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Minister Arvind Sharma blamed the previous governments for the power crisis

झांसी: ऊर्जा मंत्री ने पिछली सरकारों पर फोड़ा बिजली संकट का ठीकरा

Sat, 30 Apr 2022 01:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो , झांसी 
अमर उजाला ब्यूरो , झांसी  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Apr 2022 01:49 PM IST
सार

देश में इस समय कई राज्य बिजली की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है और इसकी क्रम में ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने अब इसे पिछली सरकारों की नाकामी से जोड़ दिया है।

विज्ञापन
Jhansi: Minister Arvind Sharma blamed the previous governments for the power crisis
ऊर्जा मंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने प्रदेश के मौजूदा बिजली संकट का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ते हुए कहा कि उनकी नाकामी की वजह से सूबे को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। सुबह में लचर विद्युत व्यवस्था पिछली सरकारों की देन है। अगर उसे 50 साल के दौरान विद्युत सुधार हुए होते तो सूबे को विद्युत संकट नहीं झेलना पड़ता। लटके तार, बिजली नहीं आना यह कोई आज की समस्या नहीं बल्कि पारंपरिक समस्या है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, योगी सरकार के आने के बाद बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार शुरू हुआ। बिजली की मांग 17000 मेगावाट से बढ़ाकर 22000 मेगावाट तक पहुंच गई है। बिजली आपूर्ति करने वाले संयंत्र भी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण से इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में बिजली पानी दोनों का संकट
जनपद में 496 ग्राम पंचायतें हैं। क्योंकि बुंदेलखंड में पानी का संकट है ऐसे में टंकियों का पानी ही अधिकांश गांवों में सप्लाई किया जाता है। जबकि एक बड़ी संख्या ऐसे गांवों की है जहां टैंकर से सप्लाई होती है। अब जब बिजली नहीं मिलेगी तो टंकियां भरी कैसे जाएंगी। नलकूप चल ही नहीं पा रहे हैं। ऐसे में झांसी जनपद की ग्राम पंचायतों में पानी का भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दूर-दराज से लोग पानी ढोकर ला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed