{"_id":"63b29a7a071b4907376a7987","slug":"jhansi-middle-aged-man-killed-brutally-by-breaking-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में दर्दनाक वारदात: अधेड़ की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में दर्दनाक वारदात: अधेड़ की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या
Mon, 02 Jan 2023 02:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 02 Jan 2023 02:19 PM IST
सार
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल डीआईजी जोगेंद्र कुमार व एसएसपी राजेश एस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने सुबूत इकट्ठे किए। डॉग स्क्वायड की मदद से भी घटनास्थल की जांच की गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके में नई रेल कोच फैक्टरी के पास एक अधेड़ की सिर कुचली लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी निवासी लक्ष्मण रायकवार (55) रविवार रात तकरीबन नौ बजे पास में ही रहने वाली अपनी बहन के घर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
सुबह उसकी लाश नई रेल कोच फैक्टरी के पास पड़ी मिली। मृतक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। डीआईजी जोगेंद्र कुमार व एसएसपी राजेश एस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने सुबूत इकट्ठे किए और डॉग स्क्वायड की मदद से भी घटनास्थल की जांच की गई।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक दिव्यांग है। उसकी किन परिस्थितियों में हत्या हुई पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के संबंध में अभी मृतक के परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन