Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.

Jhansi: डॉक्टर्स-डे पर चिकित्सकों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं काे किया गया सम्मानित

Thu, 02 Jul 2026 10:14 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 02 Jul 2026 10:14 PM IST
सार

मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने कहा कि डॉक्टरों को यूं ही समाज में देवतुल्य नहीं माना जाता, वह रोगी की सेहत अच्छी करने का पूरा प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
चिकित्सकों को सम्मानित करते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने डॉक्टर्स-डे पर बुधवार शाम रंगारंग कार्यक्रम किया, जिसमें 1978-79 बैच के एमबीबीएस डॉक्टर, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झांसी की पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डॉक्टर-मरीज के रिश्तों पर प्रस्तुत नाटक पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
मंडलायुक्त व आईएमए के सदस्य। - फोटो : संवाद
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रमोद गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने कहा कि डॉक्टरों को यूं ही समाज में देवतुल्य नहीं माना जाता, वह रोगी की सेहत अच्छी करने का पूरा प्रयास करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
चिकित्सकों को सम्मानित करते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद
विशिष्ट अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार, एडी हेल्थ डॉ. आरके सक्सेना, सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने भी विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन

Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
चिकित्सकों को सम्मानित करते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद
तदुपरांत एमबीबीएस 1978-79 बैच के डॉ. मधुसूदन गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र कत्याल, डॉ. आरआर सिंह, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. मृगेंद्र राजपूत, डॉ. अरुण मसूरिया, डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. रविंद्र कुमार वर्मा, डॉ. नीरज जैन व डॉ. एलसी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। 

Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
चिकित्सकों को सम्मानित करते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद
विशेष उपलब्धी पर डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. निर्देश जैन, डॉ. शरद चंद्रा, डॉ. अरविंद कनकने, डॉ. रामप्रताप बुंदेला, डॉ. अंकित सिंह आदि को सम्मानित किया गया। 

Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
चिकित्सकों को सम्मानित करते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद
आईएमए की आधारशिला रखने पर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड स्व. डॉ. केके गुप्ता व डॉ. आरसी अरोड़ा को दिया गया। 

Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
नीतिशास्त्री को सम्मानित करते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद
सामाजिक कार्यों के लिए नीति शास्त्री व देव प्रिया उक्सा को सम्मानित किया गया।

Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
आईएमए सदस्य व मंडलायुक्त सम्मानित करते हुए - फोटो : संवाद
अनुष्का यादव को बैडमिंटन में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करने के लिए सम्मानित किया गया। 

Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम - फोटो : संवाद
गायन में डॉ. अनु निगम, बुंदेलखंड की आवाज इंडियन आइडल में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सिमरन देवलानी को सम्मानित किया गया। 

Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
डॉक्टर्स डे पर आईएमए का कार्यक्रम। - फोटो : संवाद
मुख्य आकर्षण डॉक्टर-मरीज के बीच के रिश्तों पर नाटक का मंचन किया गया। 

Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
चिकित्सकों को सम्मानित करते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद
इसी क्रम में डॉक्टर के बच्चों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 90 प्लस अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। 

Jhansi: MBBS doctors and sportspersons from the 1978-79 batch were felicitated on Doctors' Day.
चिकित्सकों को सम्मानित करते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद
आभार डॉ. अनु निगम व उर्वशी चंद्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed