फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Mass effigy burning over the demand for a Bundelkhand state; scuffle with the police.

Jhansi: बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर नौ सांसदों और 56 विधायकों का सामूहिक पुतला दहन, पुलिस से हुई झीना झपटी

Thu, 09 Jul 2026 09:41 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Jul 2026 09:41 PM IST
सार

मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय सहित तमाम कार्यकर्ता सामूहिक पुतला लेकर कचहरी पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए पुतले में आग लगा दी।
 

विज्ञापन
Jhansi: Mass effigy burning over the demand for a Bundelkhand state; scuffle with the police.
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर सामूहिक पुतला दहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड क्षेत्र के नौ सांसदों और 56 विधायकों का सामूहिक पुतला दहन किया। पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झीना-झपटी भी हुई।
विज्ञापन


मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय सहित तमाम कार्यकर्ता सामूहिक पुतला लेकर कसम राम की खाते हैं, बुंदेलखंड राज्य बनवाएंगे जैसे नारे लगाते हुए कचहरी पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए पुतले में आग लगा दी।
विज्ञापन


इस मौके पर भानू सहाय, अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, प्रदीप नाथ झा, हनीफ खान, रामजी सिंह परीछा, उत्कर्ष साहू, प्रदीप गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed