{"_id":"5d1472338ebc3e3c787cfa05","slug":"jhansi-masihaganj-police-station-incharge-injured-due-to-sudden-fire-from-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में लोड तमंचे से अचानक चल गई गोली, प्रभारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में लोड तमंचे से अचानक चल गई गोली, प्रभारी घायल
Thu, 27 Jun 2019 01:08 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
चौकी प्रभारी देवेश कुमार
- फोटो : Amar Ujala
झांसी के मसीहागंज पुलिस चौकी में बुधवार रात एक लोड तमंचे से अचानक गोली चल जाने के करण प्रभारी देवेश कुमार घायल हो गए। आनन फानन में चौकी इंचार्ज को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
खबर है कि घटना के कुछ समय पहले मसीहागंज चौकी पुलिस ने दो युवकों को चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था। देर रात चौकी प्रभारी देवेश कुमार उक्त युवकों के विरुद्ध चौकी में फर्द तैयार कर रहे थे। इसी दौरान उन युवकों के पास से बरामद लोड तमंचे से गोली चल गई।
विज्ञापन
गोली चौकी प्रभारी के हथेली में जा लगी, जिससे वह घायल हो गए। आनन फानन में खून से लथपथ चौकी प्रभारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
यह भी देखें-
विज्ञापन