फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman takes her own life by hanging after a dispute with her husband

Jhansi: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, तीन दिनों से बंद था मोबाइल

Fri, 12 Jun 2026 09:24 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 12 Jun 2026 09:24 PM IST
सार

पुलिस का कहना है रविंद्र शराब पीने का आदी है। इस वजह से पति-पत्नी में विवाद होता था। काजल के सुसाइड करने की पुष्टि हुई है हालांकि रविंद्र मौके पर नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Jhansi: Married woman takes her own life by hanging after a dispute with her husband
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीपरी बाजार के लकारा गांव में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ही पुलिस को सूचना दी जबकि पति वहां से भाग निकला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से दतिया के ललुआ गांव निवासी काजल (29) की शादी करीब 12 साल पहले लकारा निवासी रविंद्र गुर्जर से हुई थी। दंपती को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। रविंद्र कोई काम नहीं करता था। वह शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद अक्सर काजल से मारपीट करता था। तीन दिन पहले उसने काजल के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल भी छीन लिया था। काजल के भाई मोलू का कहना है बृहस्पतिवार को अंजान नंबर से आई कॉल के जरिये उन लोगों को काजल के फंदा लगाने की बात पता चली। ससुराल पहुंचने पर वहां कोई नहीं था। घर अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर काजल का शव फंदे से लटका था। यह देख मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। काजल के बच्चों ने बताया कि वह दोनों बाहर खेलने गए थे। घर के अंदर सिर्फ काजल और रविंद्र थे।
विज्ञापन


कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव यादव ने बताया कि रविंद्र शराब पीने का आदी है। इस वजह से पति-पत्नी में विवाद होता था। काजल के सुसाइड करने की पुष्टि हुई है हालांकि रविंद्र मौके पर नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed