फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman dies in road accident, was carrying Karva Chauth items to her in-laws' house

विवाहिता की सड़क हादसे में मौत: करवा चौथ पर जा रही थी ससुराल, मौत की खबर सुन आ रहे पिता और ससुर भी घायल

Thu, 09 Oct 2025 07:49 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Oct 2025 07:49 PM IST
सार

युवती की आठ माह पहले शादी हुई थी। मौत की खबर सुन मौके पर आ रहे पिता और ससुर भी हादसे का शिकार होकर घायल हो गये हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Married woman dies in road accident, was carrying Karva Chauth items to her in-laws' house
मृतक प्रीति - फोटो : संवाद

विस्तार

भाई के साथ ससुराल जा रही विवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। युवती करवा चौथ का सामान लेकर बाइक से जा रही थी। इसी दौरान झांसी-खजुराहो हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे गिरकर दोनों घायल हो गए और उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। इधर, मौत की खबर सुनते ही पिता और ससुर भी प्रीति के पास आ रहे थे, इसी दौरान रास्ते में दोनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं।

विज्ञापन



इसकिल थाना एरच निवासी 25 वर्षीय प्रीति प्रजापति अपने भाई अमन के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके कुम्हार टोली थाना नौगांव मध्य प्रदेश से ससुराल जा रही थी। शाम लगभग 6 बजे बड़ागांव तिगैला के आगे नौ पुल के पास झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर घायल हो गए। राहगीरो की मदद से उपचार के लिए मऊरानीपुर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि प्रीति की शादी आठ माह पूर्व फरवरी में हुई थी। शुक्रवार को उसका पहला करवा चौथ व्रत था। मायके से वह अपने साथ करवा चौथ के लिए सामान लेकर ससुराल जा रही थी। पति पुणे में मजदूरी का कार्य करता है। वह भी करवा चौथ व्रत के लिए घर वापस आ रहा है। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन



पिता और ससुर भी हादसे में घायल

प्रीति की मौत की खबर सुनते ही पिता नंदू प्रजापति छतरपुर से आ रहे थे, मऊरानीपुर आने से पहले ही टौरिया के पास सड़क हादसे में घायल हो गये। इसकिल से ससुर रतन प्रजापित भी पुत्रवधू के पास आ रहे थे वह भी टोड़ीफतेहपुर इलाके के रेवन पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed