फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman commits suicide, had married a young man from another community one and a half years ago

Jhansi: फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान, डेढ़ साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से किया था प्रेम विवाह

Tue, 14 Oct 2025 08:35 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 14 Oct 2025 08:35 AM IST
सार

शव लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंंचे ससुराल एवं मायके पक्ष के लोग भिड़ गए। वहां हंगामा होने लगा। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस अफसरों के समझाने पर ससुराल जन शव मायके पक्ष को सौंपने पर राजी हुए।

विज्ञापन
Jhansi: Married woman commits suicide, had married a young man from another community one and a half years ago
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

नई बस्ती के इमलीपुरा मोहल्ला में विवाहिता ने लव मैरिज करने के डेढ़ साल बाद फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत के बाद शव लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंंचे ससुराल एवं मायके पक्ष के लोग भिड़ गए। वहां हंगामा होने लगा। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस अफसरों के समझाने पर ससुराल जन शव मायके पक्ष को सौंपने पर राजी हुए। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। विवाहिता के सुसाइड की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


अली गोल मोहल्ला निवासी शरीफ खान की बड़ी बेटी महक (21) की पड़ोस के तलैया निवासी विवेक अहिरवार से दोस्ती थी। विवेक एक दुकान में काम करता है। परिजनों ने पुलिस को बताया पड़ोसी होने के नाते दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। उनके बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। घरवालों को बिना बताए दोनों ने 7 मार्च 2024 को शादी कर ली। गैर समुदाय में शादी होने से दोनों परिवार के लोग खुश नहीं थे। कुछ दिनों बाद विवेक पत्नी महक को लेकर नई बस्ती के इमलीपुरा मोहल्ला में किराये का मकान लेकर रहने लगा।
विज्ञापन


शरीर में चोट के निशान

महक की मां का कहना है दहेज के लिए उसे ससुराल में परेशान किया जाता था। महक के साथ मारपीट होती थी। यह पता चलने पर महक को लेकर वह घर चली आई। विवेक के परिजन माफी मांगकर उसे वापस विदा करा ले गए। मां का कहना है कि 9 अक्तूबर को वह लोग इंदौर चले गए। रविवार रात महक की मौत होने की बात पता चली। सोमवार सुबह पहुंचने पर महक के शरीर में चोट के निशान मिले जबकि ससुराल के लोगों का कहना था कि उसने फंदे से लटक कर जान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष को शव सौंपा

शव के पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। शव अपने साथ ले जाने पर अड़ गए लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग उसके अंतिम संस्कार के लिए अड़ गए। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सूचना पर नवाबाद, कोतवाली थाने से पुलिस फोर्स पहुंच गया। समझाने बुझाने पर मायके पक्ष को शव सौंप दिया गया। परिवार में महक ही सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई हैं। बहन की मौत से भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।



पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

मायके पक्ष के हंगामे और हत्या किए जाने का आरोप लगाने की वजह से पुलिस ने पति विवेक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक सुसाइड की वजह अभी मालूम नहीं चल सकी है। मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed