फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Lucknow route became operational after eight hours of mega block

Jhansi News: आठ घंटे मेगा ब्लॉक के बाद सुचारु हुआ झांसी-लखनऊ रूट

Thu, 04 Dec 2025 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Lucknow route became operational after eight hours of mega block
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। कानपुर-लखनऊ रेलवे रूट 8 घंटे के मेगा ब्लॉक के बाद शाम 5.25 बजे सुचारु किया गया। इस दौरान बुधवार को झांसी-लखनऊ रेलवे रूट पर चलने वाली लखनऊ इंटरसिटी सहित चार ट्रेनें रद्द रहीं। बरौनी मेल सहित पांच ट्रेनों को रूट बदलकर निकाला गया।
पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि अमौसी-मानक नगर स्टेशन के बीच समपार फाटक के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज के निर्माण के कारण 3 दिसंबर को सुबह 09:25 से शाम 17:25 बजे तक ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान झांसी- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109), लखनऊ-झांसी इंटरसिटी (11110), झांसी-लखनऊ पैसेंजर (51813), लखनऊ-झांसी पैसेंजर (51814) को निरस्त किया गया था। वहीं, 2 दिसंबर काे पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (12103), पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (12173) का मार्ग बदलकर उन्नाव, माखी, बालमऊ, लखनऊ होकर निकाला गया। लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस (12104) ऐशबाग, लखनऊ, आलमनगर, बालामऊ, माखी, उन्नाव, कानपुर होकर चलाई गई। इन गाड़ियाें को लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया। बरौनी-ग्वालियर मेल (11124) 2 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग लखनऊ, आलमनगर, बालामऊ, मखी, उन्नाव होकर संचालित की गई, इसे भी लखनऊ में ठहराव नहीं दिया गया। लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस (12104) 3 दिसंबर को 90 मिनट और गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस (15067) 2.25 घंटे की देरी से चली। देर शाम 5.25 बजे ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया। मेगा ब्लॉक से 11 यात्री गाड़ियांं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 28 तक रहेगी निरस्त : ग्वालियर से चलकर बरौनी की ओर जाने वाली बुधवार व रविवार साप्ताहिक ग्वालियर-बरौनी (04137) 3 से 28 दिसंबर एवं बृहस्पतिवार व सोमवार को चलने वाली बरौनी-ग्वालियर (04138) 4 से 29 दिसंबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article