फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Life imprisonment for six convicts in the Mustra murder case remains intact

Jhansi: मुस्तरा हत्याकांड के छह दोषियों की आजीवन कारावास बरकरार, 19 साल पहले घर में घुसकर बोला था हमला

Fri, 08 May 2026 11:40 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 08 May 2026 11:40 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने दोषियों की अपील को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि ट्रायल कोर्ट की ओर से दी गई सजा में हस्तक्षेप का कोई ठोस आधार नहीं है।

विज्ञापन
Jhansi: Life imprisonment for six convicts in the Mustra murder case remains intact
मुस्तरा हत्याकांड के छह दोषियों की आजीवन कारावास बरकरार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने झांसी के चर्चित पुष्पराज उर्फ पुष्पेंद्र हत्याकांड में ट्रायल कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए सभी छह अभियुक्तों की आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने दोषियों की अपील को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि ट्रायल कोर्ट की ओर से दी गई सजा में हस्तक्षेप का कोई ठोस आधार नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय व न्यायमूर्ति डॉ. अजय कुमार द्वितीय की खंडपीठ ने दिया है।
विज्ञापन


19 साल पहले का है मामला
झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तरा गांव में जुलाई 2007 की रात वारदात हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार मृतक पुष्पराज अपने परिवार के साथ घर में टीवी देख रहा था तभी गांव के ही कृष्णपाल उर्फ लाला, ऋषि पाल, रघुनाथ, रंजीत, बहादुर और उधम सिंह ने हथियारों से लैस होकर उसके घर पर हमला बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पुष्पराज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। ट्रायल कोर्ट ने वर्ष 2011 में कृष्णपाल, ऋषि पाल, रघुनाथ, रंजीत, बहादुर और उधम सिंह को हत्या और बलवा करने का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


दोषियों को तत्काल जेल भेजने का आदेश
दोषियों ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत के सामने पेश की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हमलावरों की क्रूरता का खुलासा हुआ। पुष्पराज के शरीर पर चोट के 10 गंभीर निशान थे। शरीर के कई हिस्सों की हड्डियां चकनाचूर हो गई थीं। कोर्ट ने माना कि यह हमला पूरी योजना के साथ जान लेने की नीयत से किया गया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद कहा कि गवाहों के बयान और मेडिकल साक्ष्य दोषियों के खिलाफ पुख्ता हैं। हाईकोर्ट ने संबंधित अदालत को आदेश दिया है कि जमानत पर मौजूद दोषियों को तत्काल हिरासत में लेकर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed