फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Land acquisition for the Link Expressway to be completed by July 15

Jhansi: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 15 जुलाई तक जमीन खरीद, 1232 हेक्टेयर भूमि की जानी है अधिग्रहित

Sat, 13 Jun 2026 12:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 13 Jun 2026 12:02 PM IST
सार

यह लिंक एक्सप्रेस-वे झांसी जनपद में गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील के 63 गांवों से होकर गुजरना है।

विज्ञापन
Jhansi: Land acquisition for the Link Expressway to be completed by July 15
एक्सप्रेस-वे (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीद का काम 15 जुलाई तक हर हाल में पूरा करना होगा। यूपीडा की ओर से जारी पत्र में समय सीमा निर्धारित की गई है। साथ ही भूमि क्रय करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए तहसीलों में एक-एक ऑपरेटर और वाहन लगाने की मंजूरी भी जिला प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन


यह लिंक एक्सप्रेस-वे झांसी जनपद में गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील के 63 गांवों से होकर गुजरना है। लगभग 115 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के लिए 1232 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। चूंकि, अभी जमीन खरीद की रफ्तार बहुत धीमी चल रही है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से झांसी की चारों तहसीलों में ऑपरेटर से लेकर अतिरिक्त वाहन लगाने की मंजूरी मांगी गई थी।
विज्ञापन


यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक कुमार की ओर से डीएम को भेज पत्र में कहा गया है कि यह प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। ऐसे में 15 जुलाई तक हर हाल में संपूर्ण भूमि के क्रय अथवा पुनर्ग्रहण किया जाना है। जनपद झांसी और जालौन में जनपद मुख्यालय और जमीन क्रय की प्रक्रिया से जुड़ी तहसीलों में एक-एक अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटर की 31 जुलाई तक तैनाती की अनुमति दी जाती है। इसके अलावा तहसीलों में एक अतिरिक्त वाहन लगाने की भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed