फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Lab technician's body found in suspicious circumstances; married just six months ago

झांसी: संदिग्ध हालात में मिला लैब टेक्नीशियन का शव, छह माह पहले ही हुई थी शादी, इलाके मेंं सनसनी

Sat, 18 Oct 2025 07:41 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 18 Oct 2025 07:41 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में काम करने पहुंंचे लोगों ने नीम के पेड़ पर रस्सी से सहारे नीरज का शव लटका देखा। यह देख वहां सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डीएसपी दीपशिखा पुलिस बल के साथ जा पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन
Jhansi: Lab technician's body found in suspicious circumstances; married just six months ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नर्सिंग होम में कार्यरत लैब टेक्निशयन का शव एरच थाना के अचौसा गांव के खेत में नीम के पेड़ के सहारे रस्सी से लटका मिला। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजन हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस समेत फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में सुसाइड का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन



अचौसा गांव निवासी नीरज प्रजापति 27 पुत्र धनीराम झांसी स्थित एक नर्सिंग होम में लैब टेक्निशयन था। परिजनों ने पुलिस को बताया नीरज पिछले पांच साल से झांसी में रहकर नर्सिंग होम में काम करता था। बृहस्पतिवार रात जब उससे बात हुई तब वह झांसी स्थित अपने कमरे में था। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में काम करने पहुंंचे लोगों ने नीम के पेड़ पर रस्सी से सहारे नीरज का शव लटका देखा। यह देख वहां सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डीएसपी दीपशिखा पुलिस बल के साथ जा पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की। नीरज का मोबाइल फोन भी वहां से बरामद हुआ। बेटे का शव देखकर बिलख रहे धनीराम ने हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था नीरज ने गांव आने की कोई बात नहीं कही थी।
विज्ञापन


गरौठा सीओ आसमा वकार का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में सुसाइड की बात ही सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed