फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi ko nahi mila nek admi

पांच साल गुजरने के बाद भी झांसी में नही एक भी नेक आदमी

Sun, 18 Apr 2021 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
jhansi ko nahi mila nek admi
झांसी। दुघर्टना में घायल व्यक्ति को समय पर इलाज मुहैया करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा पांच साल पहले गुड सेमेरिटन योजना (नेक आदमी) की शुरूआत की गई थी। लेकिन पांच साल गुजरने के बाद भी आज तक एक भी व्यक्ति को नेक आदमी का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका है। योजना में घायल हो अस्पताल पहुंचाने पर दो हजार रुपये भी मिलते है।
विज्ञापन

दुघर्टना में घायल लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से वर्ष 2016 में गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) योजना को शुरू किया गया था। ताकि समय पर इलाज मिलने पर लोगों की जान बचाई जा सके। योजना के तहत घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को ‘नेक आदमी’ का दर्जा दिया जाता है। साथ ही उसे दो हजार रुपये भी दिए जाते है। लेकिन जानकारी के अभाव में पिछले पांच साल के दौरान अब तक एक भी आदमी ने यह सम्मान हासिल नहीं कर पाया। जबकि शहर में रोजाना दस से पंद्रह छोटे व बडे़ सड़क हादसे होते है जिनको बचाने के लोग भी आगे आकर अस्पताल तक पहुंचाते हैं। लेकिन लोग कानूनी कार्रवाई के डर से घायलों को सिर्फ अस्पताल तक पहुंचाकर ही गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि गुड सेमेरिटन की लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण लोग दुघर्टना में घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराकर गायब हो जाते हैं। जिसके चलते नेक आदमी का प्रमाण पत्र व धनराशि देना काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलता हैं नेक आदमी का दर्जा
सुप्रीमकोर्ट के दिशा निर्देशों के तहत सरकार द्वारा वर्ष 2016 में गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) योजना की शुरूआत की गई थी। योजना के तहत सड़क दुघर्टना में घायलों को अस्पताल तक लाने वाले मददगार को नेक आदमी का दर्जा दिया गया है। नियमानुसार दुघर्टना में घायल को अस्पताल तक लाने वाले व्यक्ति से पुलिस किसी भी तरह की पूछताछ नहीं कर सकती है और न ही नाम व पते को दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed