{"_id":"6a1107377f0a96f2f00162d8","slug":"jhansi-jhansi-remains-the-third-hottest-city-in-the-state-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा झांसी, चार-पांच दिन लू से राहत के आसार नहीं, अभी और तपेगा जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा झांसी, चार-पांच दिन लू से राहत के आसार नहीं, अभी और तपेगा जनपद
Sat, 23 May 2026 07:18 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 23 May 2026 07:18 AM IST
सार
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में इजाफा होगा और यह 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : Freepik
विस्तार
एक बार फिर दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को धूप और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी चार-पांच दिन लू से राहत के आसार नहीं हैं। इससे साफ है कि आने दिनों में जिले का तापमान कम होने की बजाय बढ़ेगा।
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने से चटक धूप खिली हुई थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश और भी बढ़ती चली गई। बृहस्पतिवार को 44.8 डिग्री सेल्सियस रहने वाला दिन का तापमान शुक्रवार को 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 45.4 डिग्री तक पहुंच गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।
बांदा (46.4 डिग्री) और प्रयागराज (46.2 डिग्री) के बाद झांसी यूपी में सबसे ज्यादा तपा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में इजाफा होगा और यह 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।