फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Jal Jeevan Mission project... Despite being fined 60 crore rupees, the company's work has not progress

Jhansi: जल जीवन मिशन परियोजना...60 करोड़ का जुर्माना ठोंकने के बावजूद कंपनी के काम में नहीं आई तेजी

Wed, 24 Sep 2025 08:34 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 24 Sep 2025 08:34 AM IST
सार

यह काम नई दिल्ली की बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है। इस कंपनी को 286 गांव तक पानी पहुंचाना था।

विज्ञापन
Jhansi: Jal Jeevan Mission project... Despite being fined 60 crore rupees, the company's work has not progress
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन परियोजना की तीन अधूरी जल परियोजनाओं का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा। हालात यह है कि कंपनी पर करीब 60 करोड़ का जुर्माना अब तक लगाया जा चुका है, लेकिन उसके काम में तेजी नहीं आई। अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मैन पावर लगाने को कहा गया। यह भी नहीं लगाए गए। इस वजह से अगले दो माह तक इस काम के पूरा होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, अफसरों का दावा है कि परियोजना की निरंतर निगरानी होने से समय सीमा के भीतर काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र एवं प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जरिये 1,465 करोड़ रुपये से झांसी के 613 गांव के 2.09 लाख घरों तक पानी पहुंंचाया जाना है। इसकी 10 जल परियोजनाओं में गुलारा, बचावली, तिलैथा, बुढ़पुरा, कुरैचा, पुरवा व बढ़वार समेत सात परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि इमलौटा, बरथरी व टेहरका अभी अधूरी हैं। यह काम नई दिल्ली की बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है। इस कंपनी को 286 गांव तक पानी पहुंचाना था।
विज्ञापन



जल निगम अफसरों के मुताबिक करीब 550 करोड़ रुपये का काम कंपनी को दिया गया, लेकिन काम की रफ्तार काफी सुस्त रही। उसे पिछले वर्ष मार्च तक ही यह काम पूरा करना था। समय सीमा खत्म हुए एक साल बीत गया। कंपनी अब तक काम पूरा नहीं कर सकी। समय पर काम पूरा न होने से 60 करोड़ का जुर्माना लग चुका है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि फर्म के काम न करने पर शासन ने जुर्माना लगाया है। अब काम में तेजी आई है। अगले दो माह में काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



200837 घरों तक दिया जाना है कनेक्शन

10 ग्राम समूह जल परियोजना की मदद से 2,01,496 घरों में संयोजन होना है। प्रस्तावित संयोजनों के सापेक्ष 2,00,837 घरों में कनेक्शन किए गए। 1,44,607 घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। इस पेयजल योजना के जरिये 10 इंटेक वेल, 10 डब्ल्यूटीपी, 102 ओवरहेड टैंक, 67 सीडब्ल्यूआर समेत 5907.78 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed