फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Issues raised before the investigation committee

Jhansi: जांच समिति के सामने सदस्य बोले- पीएचडी प्रवेश में हुईं अनियमितताएं, शिक्षकों की तैनाती में भी खेल

Sun, 11 Jan 2026 07:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 11 Jan 2026 07:21 AM IST
सार

विधान परिषद की शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति की बैठक में विधान परिषद सदस्यों ने कई आरोप लगाए। शिकायतों पर समिति के सभापति डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।

 

विज्ञापन
Jhansi: Issues raised before the investigation committee
समिति की बैठक करते सभापति डॉ धमेंद्र सिंह - फोटो : स्वयं

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों को निलंबित कर नजदीकी विद्यालयों में तैनाती देने का खेल चल रहा है। इसके अलावा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश में अनियमितताएं हुई हैं। शनिवार को कलक्ट्रेट में विधान परिषद की शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति की बैठक में ये आरोप विधान परिषद सदस्यों ने लगाए। कई शिकायतों पर समिति के सभापति डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



बैठक में एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड महाविद्यालय में प्रबंधक का कार्यकाल अक्तूबर में खत्म हो चुका है। इसके बाद भी निवर्तमान प्रबंधक के हस्ताक्षर से शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन जारी हो रहा है। उन्होंने जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि उच्च शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से वेतन जारी किया जाना चाहिए। एमएलसी बोले कि बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों को निलंबित कर नजदीकी विद्यालयों में तैनाती का खेल चल रहा है। इस पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। उन्होंने सभी राजकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियमित प्रोन्नति और चयन वेतनमान लगाने और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं विकसित कराने की मांग की।
विज्ञापन



वहीं, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश में अनियमितताएं हुई हैं। साक्षात्कार के दौरान कुछ अभ्यर्थियों से तो सिर्फ नाम और पते पूछे गए। अपनी मर्जी से अंक दे दिए गए। अनियमितता पर छात्र आंदोलित हैं। इस पर उच्च शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए। बैठक में कई अन्य मुद्दे भी उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन



समिति के सभापति ने मंडल के तीनों जिलों के डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए कि कार्यालय में तैनात कर्मचारियों का हर तीन साल में पटल परिवर्तन हो। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत नियम विरुद्ध तरीके से लाभ प्राप्त करने वाले अभिभावकों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। मिश्रित शिक्षा प्रदान करने वाले विद्यालयों के वाहनों में महिला परिचालक को अनिवार्य रूप से तैनात करें। अल्पसंख्यक अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने जनपद में संचालित गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करें। बैठक में समिति सदस्य उमेश द्विवेदी, श्रीचंद शर्मा, डॉ. मानसिंह यादव, डॉ. बाबूलाल तिवारी, रामतीर्थ सिंघल, डीएम मृदुल चौधरी, ललितपुर डीएम सत्य प्रकाश, जालौन डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार, एसएसपी ललितपुर मो. मुश्ताक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed