{"_id":"6750c0a235b6a4d19d0c28f7","slug":"jhansi-is-liking-the-gajak-of-morena-local-manufacturers-called-artisans-from-morena-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-447217-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी को भा रही मुरैना की गजक, स्थानीय निर्माताओं ने मुरैना से बुलाए कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी को भा रही मुरैना की गजक, स्थानीय निर्माताओं ने मुरैना से बुलाए कारीगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सर्दियां शुरू होते ही तिल और गुड़ की गजक की मांग बढ़ गई हैं। बाजारों में जगह-जगह गजक और मूंगफली की दुकानें सज गई हैं। झांसी में मुरैना की गजक की खास मांग रहती है। कुछ दुकानदार मुरैना से गजक मंगा रहे हैं तो कई स्थानीय निर्माताओं ने मुरैना से कारीगर बुलवा रखे हैं।
दतिया गेट फिल्टर रोड के गजक के कारोबारी महाकाल कुशवाहा ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ गजक बिक्री भी बढ़ रही है। मुरैना की प्रसिद्ध गजक की ज्यादा मांग पूरी करने के लिए मुरैना से कारीगरों को बुलवा रखा है।
विज्ञापन
गजक कारीगर निसार ने बताया कि वह सादा गजक, रोल गजक, चिक्की, लड्डू बर्फी, सफेद बर्फी गजक, काजू रोल, तिलपट्टी, ड्राई फ्रूट लड्डू, तिल के लड्डू, काली तिल के लड्डू, मुरमुरा, मावा वाटी, चॉक्लेट रोल, चॉकलेट बर्फी, मूंगफली की गजक तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन