फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Irrigation Department burying employees' 'lives' in files; service books going missing.

Jhansi: सिंचाई विभाग गुम कर रहा फाइलों में बंधी कर्मचारियों की 'जिंदगी', गायब हो रहीं सेवा पुस्तिकाएं

Thu, 30 Jul 2026 01:38 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 30 Jul 2026 01:38 PM IST
सार

विभाग के कर्मचारियों से जुड़ी सेवा पुस्तिकाओं का कोई रखरखाव न होने की वजह से तकरीबन सभी डिवीजनों से यह पुस्तिकाएं गायब हाे चुकी हैं। जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष है।

विज्ञापन
Jhansi: Irrigation Department burying employees' 'lives' in files; service books going missing.
सिंचाई विभाग, झांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी कर्मचारियों की जिस सेवा पुस्तिका को उनकी जिंदगी माना जाता है, सिंचाई विभाग में उनके ही रखरखाव को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। तकरीबन सभी डिवीजन में कर्मचारियों से जुड़ी सेवा पुस्तिकाओं का कोई रखरखाव नहीं है। इस वजह से तकरीबन प्रत्येक डिवीजन से सेवा पुस्तिकाएं गायब हैं। उसकी जगह प्रतिलिपि बनाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


झांसी मंडल में सिंचाई विभाग में एक हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इनका प्रदर्शन आंकने के लिए सेवा पुस्तिका ही इकलौता माध्यम है। इसमें ही उनकी नौकरी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात दर्ज होती है। नौकरी ज्वाइन करने, पदोन्नति समेत प्रतिकूल कार्रवाई तक इसमें दर्ज होती है। प्रत्येक कर्मचारी के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण होती है लेकिन, इनके रख रखाव की कोई मुक्कमल व्यवस्था नहीं है। सबसे बड़ी लापरवाही अनुसंधान नियोजन खंड, बेतवा प्रखंड, माताटीला जैसे डिवीजन में सामने आई है। यहां कई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं गायब हैं। इसको लेकर कर्मचारी भी रोष जता चुके हालांकि अधिशासी अभियंता नितिन कुमार इससे इन्कार करते हैं। उनका कहना है सेवा पुस्तिकाओं की नियमित देखरेख होती है। कुछ सेवा पुस्तिकाओं का पता नहीं चल रहा था, उसे भी कर्मचारी ने वापस कर दी हैं।
विज्ञापन


7 सेवा पुस्तिकाएं गायब होने पर हंगामा

अनुसंधान नियोजन खंड में सात कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं काफी समय से गायब मिलीं। इनके गायब होने का पता चलने पर कुछ दिन पहले कर्मचारियों ने हंगामा भी किया। इसके बाद इनकी तलाश शुरू हुई। काफी मशक्कत के बाद यह पुस्तिकाएं वरिष्ठ सहायक अजीत कुमार के पास मिलीं। वरिष्ठ सहायक ने यह सेवा पुस्तिकाएं कार्यालय में जमा कराईं हैं। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। जिनकी पुस्तिकाएं गायब हुई थीं उनमें गणेश प्रसाद वर्मा, राजेश दुबे (जिलेदार), अतुल दुबे (सींच पर्यवेक्षक), बाली मिश्रा (सींचपाल), विपिन कुमार सींचपाल), पामेला वर्मा (ड्राफ्टमैन) और आकाश रायकवार (कनिष्ठ सहायक) शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed