{"_id":"6a3a23c9bf8edcb5760f1cea","slug":"jhansi-intermittent-cloud-cover-accompanied-by-daytime-drizzle-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बादलों की आवाजाही के बीच दिन में हुई बूंदाबांदी, बुधवार से तापमान में होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बादलों की आवाजाही के बीच दिन में हुई बूंदाबांदी, बुधवार से तापमान में होगा इजाफा
Tue, 23 Jun 2026 11:42 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:42 AM IST
सार
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से तापमान में इजाफा होगा। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर होती बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
धूप खिली होने के साथ ही उमस के चलते गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि, बादलों की आवाजाही के बीच सोमवार को दोपहर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली।
सोमवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बुधवार से आसमान साफ रहने से तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी के ग्राफ में इजाफा संभव है।