फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Inspector died of heart attack Umaid Lal posted security court Banda

Jhansi: हृदयाघात से दरोगा की मौत, बांदा में न्यायालय की सुरक्षा में तैनात थे उम्मेद लाल, घर में पसरा मातम

Sun, 15 Jan 2023 06:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Jan 2023 06:50 PM IST
सार

मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि पिता की हृदयाघात से मौत हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी सरोज के अलावा बेटा दीपक एवं बेटी मनीषा, ज्योति व आकांक्षा हैं।

विज्ञापन
Jhansi Inspector died of heart attack Umaid Lal posted security court Banda
मृतक दरोगा उम्मेद लाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर के नाराहट के ग्राम बम्होरी निवासी उम्मेद लाल (56) पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। वे बांदा में न्यायालय की सुरक्षा में तैनात थे। शनिवार को उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इस पर परिजन उन्हें इलाज के लिए झांसी ले आए थे। यहां उनकी एक निजी अस्पताल में जांच कराई थी। इसके बाद उन्हें शिवाजी नगर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां ले जाया गया था। 

विज्ञापन


वहां उनकी फिर से तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन आनन-फानन उन्हें दुबारा अस्पताल लेकर भागे। यहां उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि पिता की हृदयाघात से मौत हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी सरोज के अलावा बेटा दीपक एवं बेटी मनीषा, ज्योति व आकांक्षा हैं। उम्मेद लाल 1986 में सिपाही के पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। पदोन्नति पाकर वे सब इंस्पेक्टर बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed